शांतिपूर्ण तरीके से गुजरा लाक डाउन का 21वां दिन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

शांतिपूर्ण तरीके से गुजरा लाक डाउन का 21वां दिन

सुबह के समय खरीददारी के लिए घरों से बाहर निकले लोग 
चौराहों पर तैनात रही पुलिस, कोटा पूरा करने को किए चालान 

बांदा, के0 एस0 दुबे । 21 दिवसीय लाक डाउन का 20वां दिन मंगलवार शांतिपूर्ण तरीके से गुजरा। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी सुबह के समय लोग अपने घरों से खरीददारी करने को निकले और फिर अपने घरों में कैद हो गए। इधर, चैराहों पर तैनात पुलिस ने सोमवार को जबरन सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री खरीदने जा रहे कुछ बाइक सवारों को रोका और उनका नाम पता नोट करते बाइकों का चालान कर दिया। 
महेश्वरी मंदिर के पास स्थित बैंक आफ बड़ौदा में अपनी बारी के इंतजार में बैठी महिलाएं
लाक डाउन के दौरान लोगों को तमाम फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है। घर से बाहर निकलने, किराना की दुकानों में सामान खरीदने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पाबंदी आदि तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन फिर भी किसी तरह से लाक डाउन का पालन किया। चूंकि सोमवार को लाक डाउन का 21वां दिन था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बैंक आफ बड़ौदा में लगी जबरदस्त भीड़, वहां सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं
मंगलवार को सुबह 10 बजे देश को संबोधित किया तो लाक डाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। सुबह और शाम लोग अपने घरों से बाहर खरीददारी के लिए निकलते रहे। इस दौरान जरूर कुछ स्थानों पर सोशल डिस्टेसिंग नहीं हो पाती रही, बाकी लोगों ने लाक डाउन का पालन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अपने घरों में ही कैद रहे। 
महेश्वरी देवी मंदिर चैराहे पर मंगलवार को पसरा सन्नाटा
इधर, लाक डाउन का पालन कराने के लिए चैराहों-चैराहों पर तैनात पुलिस भी अपनी ड्यूटी बखूबी अंजाम देती रही। लेकिन चैराहों के अलावा अन्य स्थानों पर खड़े होकर चेकिंग करने वाले पुलिस कर्मियों ने जनता पर जमकर सितम किया है। जेल रोड में दरोगा चंद्रपाल दो-तीन पुलिस कर्मियों के साथ खड़े होकर खाद्य सामग्री खरीदने जा रहे कुछ लोगों को रोक लिया। आफिस जा रहे एक मीडिया कर्मी को भी रोका और बेवजह सवाल दर सवाल दागने लगे। नाहक में बाइक सवारों को रोककर दरोगागीरी दिखाने वाले ऐसे कुछ पुलिस कर्मियों की
इस तरह सड़कों पर पुलिस ने लगाई है बैरिकेडिंग
बदौलत खाकी की वर्दी पर धब्बा लगने लगता है। मीडिया कर्मियों को राह पर न रोकने का हुक्म सूबे के मुख्यमंत्री का है, लेकिन रुआबदार कुछ दरोगाओं के लिए सीएम का आदेश भी मायने नहीं रखता है। पुलिस के आला अधिकारियों को ऐसे वर्दीधारियों की कार्यप्रणाली को सुधारने की जरूरत है। 

बैंक के बाहर रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग भी फेल 
बांदा। महेश्वरी देवी मंदिर के पास स्थित बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के बाहर बैंक खुलने पर जबरदस्त भीड़ पहुंच गईं। ब्रांच के बाहर सड़क किनारे दर्जनों की संख्या में महिलाएं
शहर की तमाम गलियां भी सन्नाटे में डूबीं
बैठी नजर आईं। इतने ही लोग बैंक के अंदर से बाहर तक खड़े हुए थे। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। जबरदस्त भीड़ होने के कारण और तेज धूप होने के कारण लोग दुकानों के बाहर लगे टिनशेडों के नीचे बैठे नजर आए। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages