मंडल स्तर पर गठित समिति के साथ आयुक्त ने की बैठक
आवश्यक दिशा निर्देश दिए, खाद्यान्न वितरण की ली जानकारी
बांदा, के0 एस0 दुबे । कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए मंडल स्तर पर गठित की गई समिति की बैठक चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मयूर भवन सभागार में ली। बैठक में आयुक्त ने खाद्यान्न वितरण से लेकर क्वारंटाइन असिस्टमेंट खरीदने तक की समीक्षा की। निर्देश दिए कि लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुक्त ने बैठक में कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को तेज गति से करने के निर्देश दिए। उपायुक्त श्रम से श्रम विभाग के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को एक हजार रुपए प्रति श्रमिक वितरण किए जाने के बारे में जानकारी ली गई। बताया गया कि पंजीकृत 76664 के सापेक्ष 62855 को वितरण किया जा चुका है। शेष का वितरण किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र के ठेले खोमचे आदि घुमंतू प्रकृति के श्रमिकों को एक हजार प्रति श्रमिक को वितरण किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया कि मंडल में कुल 7057 लोगों को वितरण किया जा चुका है। अधोहस्ताक्षरी द्वारा उपायुक्त खाद्य से निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के संबंध में जानकारी चाही गई। इस क्रम में अवगत कराया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति जिनके पास भरण पोषण की सुविधा नहीं, उनको चिन्हीकरण करके एक हजार प्रति व्यक्ति को वितरण किए जाने है। इसमें 3949 का चिन्हीकरण किया गया है, जिसके सापेक्ष 3249 लोगों को एक हजार सीधे उनके खाते में हस्तांतरित कर दिया गया है। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से क्वारंटाइनइ से संबंधित असिस्टमेंट खरीदे जाने के बारे में जानकारी ली गई। अपर निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि असिस्टमेंट की मांग की गई है। इस पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। क्वारंटाइन से संबंधित असिस्टमेंट खरीददारी में देरी न की जाए। पीपीई, मास्क, ग्लब्स की डिमांड तैयार कर तुरंत शासन को भेजे। सभी वेंटीलेटर्स को क्रियाशील स्थित में रखा जाए। इसके साथ ही बैठक में मंडी सचिव को निर्देशित किया गया कि मंडी में आवश्यकता से अधिक भीड़ न एकत्रित होने पाए। सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण रूप से पालन किया जाना चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी जमाखोरी, कालाबाजारी न होने पाए।
![]() |
| मयूर भवन सभागार में बैठक के दौरान बोलते आयुक्त गौरव दयाल |


No comments:
Post a Comment