खाकी फिर बनी मसीहा, सुरक्षा के साथ दिया अब आर्थिक योगदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

खाकी फिर बनी मसीहा, सुरक्षा के साथ दिया अब आर्थिक योगदान

जगम्मनपुर (जालौन), अजय मिश्रा । कोराना वायरस से बचाव के लिए हर इंसान आगे आ रहा है इसमें पुलिस जमाज सेवी एवं पत्रकारों  की भूमिका एकदम अलग है एक तरफ लाकडाउन का कड़ाई के साथ पालन करवाना वही दूसरी ओर पुलिस उप निरीक्षक भगवत बौद्ध एवं समस्त पत्रकार व जगम्मनपुर व्यापार मंडल की अगुवाई में पूरे इलाके में सहायता के तौर पर भोजन पैकट बनवा कर गरीबों के घर घर भेजा जा रहा है वहीं 
जरूरतमंदों के लिये भोजन करवाते लोग।
पुलिस को लेकर हमेशा तरह तरह की चर्चाएं होती है लेकिन संकट के समय पुलिस हमेशा आगे रहती है मौजूदा समय मे पूरे जिले में लाकडाउन का कड़ाई के साथ पालन करवाये जाने को लेकर पुलिस जहाँ पूरी तरह से मुस्तैद वही आज कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए के पुलिस ने पूरे जिले के पुलिस महकमे के सहयोग से  आज जिले में एक भी कोराना पेसेन्ट नहीं है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आर के मिश्रा, विजय द्विवेदी,  प्रधान राहुल मिश्रा, अमित पोरवाल, राकेश कुमार, कुलदीप लालजी सोनी  योगेन्द्र नारायन तिवारी, अमन नारायन अवस्थी पूरन प्रताप  प्रदीप गोरव अनूप सिंह सेंगर, समाजसेवी सेवी ब्रजेश द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बृजेश प्रजापति कांस्टेबल राकेश कुमार कांस्टेबल सुधीर चैहान, कांस्टेबल शैलेंद्र राठौर ,हरेंद्र चंदेल, डुल्ले तिवारी संजू, पुत्तन मिश्रा सुनील जेई, मनोज चैरसिया आदि ने बताया कि संकट के समय मे पुलिस आम जनमानस की सेवा के लिए तत्पर है उहोंने ने लोगो से लाकडाउन की अवधि में घर मे रहने और सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages