देश की जनता को बचाने में सफल हुए प्रधानमंत्री: साध्वी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

देश की जनता को बचाने में सफल हुए प्रधानमंत्री: साध्वी

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने देश की जनता का जताया आभार
  
फतेहपुर, शमशाद खान । जिले की सांसद एवं भारत सरकार की ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की सूझबूझ का ही नतीजा है कि अंतर्राष्ट्रीय कोरोना जैसी महामारी से देश को बचाने में सफल हुए हैं। इस सफलता में देश की जनता का योगदान बहुत सराहनीय रहा। देश की जनता ने धैर्य दिखाकर लॉकडाउन का पालन किया जिसके फलस्वरुप कोरोना जैसी महामारी दूसरे देशों के अपेक्षा अपने देश में कम है। देश की जनता को बहुत-बहुत साधुवाद धन्यवाद आभार।
केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता को बचाने में सफल है। प्रधानमंत्री जन बचाने में विश्वास रखते हैं जन बचेगा तो धन अपने आप आ जाएगा। साध्वी ने अपने जनपद के वासियों से अनुरोध करते हुए अपील किया है कि इस अंतरराष्ट्रीय महामारी से बचने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। यही संयम संकल्प हमें इस अंतरराष्ट्रीय महामारी से बचाएगा व विजय दिलाएगा। देश को उच्चतम कीर्तिमान पर ले जाने में सहायक होगा। साध्वी ने पुनः अनुरोध किया कि लॉकडाउन का पालन करें सुरक्षित रहें। प्रधानमंत्री ने अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने पर बल दिया है यह सचमुच में बहुत लाभदाई ऐप है इसको जरूर डाउनलोड करें। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने जिले सम्मानित नागरिकों से कहा कि आइए हम सब लोग मिलकर अंतर्राष्ट्रीय कोरोना जैसी महामारी को धैर्य एकजुटता का संकल्प ले इस पर विजय प्राप्त करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages