रोटी घर ने विद्युत संविदा कर्मियों को दैनिक किट वितरित कर बढ़ाया मनोबल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

रोटी घर ने विद्युत संविदा कर्मियों को दैनिक किट वितरित कर बढ़ाया मनोबल

पुष्प वर्षा एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया सम्मान
  
फतेहपुर, शमशाद खान । संपूर्ण भारत जहां एक तरफ लॉकडाउन है वही कोरोना वायरस महामारी के चलते दैनिक विद्युत आपूर्ति में लगे संविदा कर्मियों एवं दिहाड़ी मजदूरों का मनोबल बढ़ाते हुए आज नारी स्मिता फाउंडेशन द्वारा संचालित रोटी घर ने शहर के आबूनगर उप केंद्र में 15 कर्मचारियों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। वही दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली किट के साथ-साथ कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क भी वितरित किये। 
विद्युत संविदा कर्मियांे पर पुष्प वर्षा कर मनोबल बढ़ाते पदाधिकारी।
फाउंडेशन की सचिव स्मिता सिंह ने आबूनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र के कर्मियों को उनके अनवरत कार्य हेतु प्रोत्साहित करने हेतु उपकेंद्र पहुंचकर उन्हें दैनिक किट से सम्मानित कर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पुष्प वर्षा भी की। कहा कि इस संकट की घड़ी में आप समाज एवं देश के साथ खड़े हैं एवं अपनी जान की परवाह न करते हुए निर्भीक रूप से कार्यरत रहते हैं आपकी चिंता करना हमारा कर्तव्य है। मौजूद सभी संविदा कर्मियों ने रोटी घर के उक्त प्रयास को सराहा तथा एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की भी बात कही। स्मिता सिंह ने बताया कि वितरण के क्रम में आज शादीपुर, वाल्मीकि बस्ती समेत अन्य स्थानों में 20 वें दिन रोटी घर ने शहर के असहाय एवं जरूरतमंद 15 परिवारों के घरों में पहुंचकर राशन का वितरण भी किया। जिसमें आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, सब्जी, मसाले, आलू, प्याज, बैगन, बंधा इत्यादि सामग्री रही। प्राप्तकर्ताओं में अतुल सिंह, आदित्य सिंह, रईस अहमद, ओम प्रकाश, रवि कुमार वर्मा, पंकज कुमार, अमित शुक्ला, राहुल तिवारी, नागेश कुमार, नयन सिंह, धर्मराज, सुशील, पंकज सिंह, दीपराज, राजेश कुमार आदि रहे। वितरणकर्ताओं में विवेक मिश्रा, यश प्रताप सिंह, श्रेय शुक्ल, संजीव सिंह, आचार्य राम नारायण आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages