कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । सिनेमा के पर्दे पर गांव-कस्बों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने वाला 5 दिवसीय कोंच इण्टरनेशनल फिल्म ऑनलाइन फेस्टिवल 2 लाख लोगों की सहभागिता के साथ बुधवार देर रात सम्पन्न हो गया। उक्त फेस्टिवल कोरोना संकट के दौरान स्टे होम,सोशल डिस्टेसिंग के पालन के साथ डिजिटल इंडिया की मुहिम में सार्थक साबित रहा। सीटीसीएस फैमिली अंजली प्रोडक्शन एवं उरई दर्शन के सहयोग से आयोजित फेस्टिवल में लगभग 2 सैकड़ा प्रतिभाओं ने मनमोहक प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न विषय विशेषज्ञों, एक्टर आदि ने अपने अनुभवों को साझा कर लोगों के सवालों के जवाब दिए जबकि फेस्टिवल में आधा सैकड़ा फिल्मों की पब्लिक स्क्रीनिंग भी की गई।फेस्टिवल की समापन प्रस्तुति गोरखपुर की रिकॉर्ड होल्डर नृत्यांगना सान्या गुप्ता ने की उन्होनें अपनी प्रस्तुति में लोगों का मन तो मोहा ही साथ ही कोरोना से बचाव के उपाय को अमल में लाने एवं आरोग्य सेतु डाउनलोड करने की अपील की।
![]() |
| नृत्य कला का प्रदर्शन करती कलाकार। |


No comments:
Post a Comment