संस्था की ओर से डीएम को दिये मास्क, सैनेटाइजर
जालौन (उरई), अजय मिश्रा । समाजसेवी संस्था अल अकबर वेलफेयर सोसायटी (मदद फाउंडेशन) ने जिलाधिकारी को संस्था की तरफ से सेनिटाइजर और मास्क सौंपे और इस मिनी लोकडाउन के चलते आगे भी जिला प्रशासन का कोरोना महामारी से जनता के बचाव में सहयोग करते रहने का भी भरोसा दिलाया।
प्रमुख समाजिक संस्था अल-अकबर वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख पदाधिकारी आसिफ राईन व प्रिंस खान ने अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर नगर उरई स्थित जिलाधिकारी निवास में डीएम डॉ. मन्नान अख्तर को कोरोना
महामारी में दिन रात कार्य कर रहे जिले के स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य के लिए मास्क और सेनिटाइजर सौपा आगे भी लॉक-डाउन में जरूरतमंद लोगों की सहायता का भरोसा दिया। सोसाइटी के वालंटियर्स द्वारा प्रथम लॉकडाउन से विभिन्न उद्योगपति, व्यापारियों के सहयोग से लगातार जरूरतमंद परिवारों, ट्रैन से बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ भेजे जा रहे ईंट भट्ठा मजदूरों,सरकार द्वारा रोडवेज बसों से घर भेजे गए श्रमिकों को विभिन्न जनपदों में खाद्यान्न सामग्री वितरित कर रही है और आगे भी उपलब्ध होने पर मदद करेगी। इस दौरान डॉ. नितिन मित्तल अफजल अंसारी, योगेंद्र प्रताप, जमील इटौरा, हर्षित अवस्थी, राईन ब्रदर्स के इमरान राईन, इरशाद राईन, धीरज प्रजापति व अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
| डीएम को मॉस्क और सेनेटाइजर सौंपते आसिफ राईन, प्रिंस खान। |


No comments:
Post a Comment