डीआईओएस ने दोनों अध्यापिकाओं को दिया प्रशस्ति पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

डीआईओएस ने दोनों अध्यापिकाओं को दिया प्रशस्ति पत्र

अर्थियन पर्यावरण मित्र 2019 के लिये हुआ था चयन

उरई (जालौन), अजय मिश्रा । जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि पर्यावरण शिक्षण केंद्र एवं विप्रो फाउण्डेशन अर्थियन-पर्यावरण मित्र कार्यक्रम 2019 में सुश्री रमा निरंतन सहायक अध्यापिका राजकीय हाईस्कूल छौंक व अनुराधा निरंजन सहायक अध्यापिका राजकीय हाईस्कूल मोहाना विद्यालयों का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिये हुआ है।
अध्यापिकाओं को सम्मान पत्र देते डीआईओएस।
डीआईओएस ने बताया कि प्रदेश में 31 विद्यालयों का चयन पर्यावरण मित्र पुरस्कार के लिये हुआ है जिसमें जनपद के दो विद्यालयों का चयन किया गया है। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में जैव विविधता एवं सस्टटेनेबिलिटी विषय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी एवं परीक्षणोपरांत जनपद जालौन के उपरोक्त दोनों विद्यालयों की शिक्षिकाओं का चयन किया गया। उक्त दोनों शिक्षिकायें जो कि बहनें है उनको जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन द्वारा संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र दिया गया। गौरतलब हो कि वर्ष 2018 में भी अर्थियन पर्यावरण कार्यक्रम के तहत श्रीमती निशा दुवे प्रधानाचार्या राजकीय हाईस्कूल मोहाना को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उक्त दोनों सहायक अध्यापिकाओं के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने पर श्रीमती निशा दुबे प्रधानाचार्या हाईस्कूल मोहाना, विनोद श्रीवास्तव प्रधानाचार्या हाईस्कूल छौंक ने बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages