वन ब्लाक लक्ष्मण पहाडी, कामदगिरि पर्वत में पौधे रोपित
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी कैलाश प्रकाश, कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास ने वन ब्लॉक लक्ष्मण पहाड़ी खोही तथा भरत मिलाप मंदिर के पास कामदगिरि पर्वत में वृक्षारोपण किया।
जिलाधिकारी ने प्रभागीय वन अधिकारी से कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया है। जनपद में 51 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसे शत प्रतिशत पूरा करना है। अभी से ही इस कार्य में तेजी लाकर जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी को निर्देश दिए कि भरत मंदिर के पास जो नाला कामदगिरि पर्वत से निकल रहा है उसमें चेकडैम बनाने का प्रस्ताव तैयार करें। भरत मंदिर के महंत से संपर्क कर जो नाला को रोका गया है उस समस्या का भी निस्तारण कराएं। भूमि संरक्षण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्मण पहाड़ी रोप वे के पास जो सुंदरीकरण का कार्य कराया जाना है उसमें प्रभागीय वन अधिकारी से संपर्क कर तत्काल प्लान तैयार करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार त्रिपाठी को निर्देश दिए कि तालाबों में मनरेगा से कार्य शुरू कराएं तथा परिक्रमा
मार्ग को साफ स्वच्छ रखें। लगाए गए पौधों की देखभाल भी कराएं। प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि जनपद में ग्राम पंचायतों, तहसीलों तथा वन ब्लाकों में लगभग दो हजार से अधिक विभिन्न प्रजाति के वृक्षारोपण कराया गया है। जिलाधिकारी ने पीपल तथा बेल के वृक्ष लगाएं। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बरगद व पाकड़ तथा मुख्य विकास अधिकारी ने बेल व कंजी के पौधे लगाएं। तत्पश्चात प्रभागीय वन अधिकारी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी रमेश कुमार पाठक, भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु पाण्डेय, सहायक पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास को जिलाधिकारी ने तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न अधिकारियों, पत्रकार, ग्रामीणों व वन विभाग के लोगों ने वृक्षारोपण किया।
![]() |
| पौधरोपण करते डीएम-एसपी। |
जैन कृषि फार्म में लगाया बरगद, आंवला
चित्रकूट। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित जैन कृषि फार्म हाउस चकला राजरानी बेड़ी पुलिया में जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने भगवान शिव की पूजा अर्चन करने के बाद बरगद व आंवला के पौधे लगाए। तत्पश्चात उन्होंने श्याम कान्हा उपवन की गायों को गुड व फल खिलाया। 10 किसानों को छाता व टॉर्च का वितरण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण का कार्य बहुत पुण्य का कार्य है। बढ़चढ़ कर वृक्षारोपण करें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, प्रभागीय वन अधिकारी कैलाश प्रकाश, व्यापार मंडल के पंकज अग्रवाल, जैन कृषि फार्म के योगेश जैन, देवेश जैन आदि मौजूद रहे।
डीजे आवास में हुआ वृक्षारोपण
चित्रकूट। जनपद न्यायाधीश आरपी सिंह, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल सहित न्यायिक एवं संबंधित अधिकारीयों ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला जज आवास परिसर सोनेपुर में वृक्षारोपण किया है।


U78P03
ReplyDelete