एट (जालौन), अजय मिश्रा । 78 दिन बाद होंगे मां शारदा के दर्शन 8 जून 2020 को खोला जाएगा मां शारदा बैरागढ़ धाम के महंत श्री शारदा शरण जी ने बताया कि मंदिर कोरोना वायरस को देखते हुए शासन के आदेश के अनुपालन में शासन के नियम अनुसार 22 मार्च को मंदिर बंद कर दिया गया था अब शासन के निर्देश एवं उसी के नियम अनुसार ही मंदिर 8 जून से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक शांयकाल 4 से रात्रि 9 बजे तक ही मंदिर खुलेगा मंदिर में माताजी
 |
| महंत शारदा शरण। |
के दर्शन के अलावा अन्य कार्यक्रमों पर रोक रहेगी माता जी की परिक्रमा बंद रहेगी फूल माला अगरबत्ती प्रसाद चढ़ाना प्रसाद का लेना देना भंडारा कन्या भोज विवाह गोदी और अन्य भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित नहीं हो सकेंगे सभी भक्तजनों से अनुरोध है कि अपनी सुरक्षा को देखते हुए नियमों का अनुपालन करते हुए मास्क एवं दूरी बनाकर ही मंदिर में प्रवेश करें मां भगवती आप सबका भला करेगी।
U78P03
ReplyDelete