शौचालय निर्माण की कच्छपि गति देख बीडीओ ने दी चेतावनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

शौचालय निर्माण की कच्छपि गति देख बीडीओ ने दी चेतावनी

कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । शुक्रवार को ब्लाक परिसर कार्यालय में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने मनरेगा कार्यो व सौचालय निर्माण की प्रगति रिपोर्ट को ग्राम पंचायत बार देखी। वही शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति रिपोर्ट होने पर सम्बन्धित सचिवो को हिदायत दी और तीन दिन के अंदर रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यो की रिपोर्ट देखी और सचिव तकनीकी सहायकों रोजगार सेवकों को निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की सूची बना कर उनको मनरेगा के तहत रोजगार दे साथ ही उनके राशन
बैठक में मौजूद बीडीओ, सचिव, मनरेगा जेई व रोजगार सेवक।
कार्ड बनवाने के लिए फार्म आनलाइन करवाए ताकि उनको अपना व अपने परिवार के जीवन यापन करने में कठिनाई न हो बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि सचिव व तकनीकी सहायक अपने क्षेत्रों में प्रति दिन भृमण करे और जो इच्छुक लोग हैं उनको तत्काल मनरेगा के तहत रोजगार दे साथ ही शौचालय निर्माण को पूर्ण कराए लापरवाही बरतने वाले 5 सचिवो व तीन तकनीकी सहायकों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। इस मौके पर अवर अभियंता मनरेगा अमित मिश्रा, अरविंद पाल, जगत नारायण, वन्दना वर्मा, अर्चना, रोजगार सेवक रहमत खान, अवध पाल, अनुरुद्ध यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages