हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिलाधिकारी डॉक्टर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में कार्यालय की एक दीवार पर इधर उधर पान मसाले की पीक पड़ी होने पर तथा ऑफिस में अव्यवस्थित ढंग से सामान पड़ा होने पर सी एम ओ को निर्देशित किया कि संबंधित लापरवाह कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि रिसेप्शन के पास कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए । जनपद के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मान्यता प्राप्त 3 चिकित्सालयों ब्रजरानी, ब्रजराज तथा विमल नर्सिंग होम को जिलाधिकारी ने 100 -100 पीपीई किट तथा 50-50 एन-95 मास्क वितरित किए। इन तीनों चिकित्सालयों को कुल 1000 पीपीई किट तथा 500 एन95 मास्क दिया जाना है जो कि समय-समय पर उनकी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सचान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सीएमएस महिला चिकित्सालय डॉ पी के सिंह मौजूद रहे।
Friday, June 26, 2020
सी एम ओ कार्यालय की गंदगी देख भड़के डी एम
Tags
# Hameerpur
Share This
About Amja Bharat
Hameerpur
Tags:
Hameerpur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment