नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । जिलाधिकारी  के निर्देश के अनुपालन में नोडल अधिकारी शिकोहाबाद अशोक अनुरागी एवं अरुण यादव ने संयुक्त रुप से नारायण तिराहे से स्टेशन रोड तक दुकानों, बैंक, पेट्रोल पम्प आदि स्थानों का निरीक्षण किया । चेकिंग अभियान के दौरान  दुकानदारों को मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिग का कड़ाई
से पालन कराया गया । पेट्रोल पंप के संचालकों को निर्देश दिया गया कि बिना मास्क और हेलमेट लगाए किसी भी ग्राहक को पेट्रोल नहीं देनी है । साथ ही आने वाले ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराने के निर्देश दिए गए । नोडल अधिकारी अशोक अनुरागी ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि नियमों का पालन न किये जाने पर सम्बंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाएगी । 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages