कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । पुलिस क्षेत्राधिकारी आर पी सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक इमरान खान की देखरेख में एस धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ दिन गुरुवार को नगर के व्यस्ततम तिराहा मार्कंडेस्वर पर कोबिड 19 के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाया जिसमें 11 लोगों को कोबिड 19 के आदेशों का उलघ्घन करते पाए जाने पर 100 रुपये प्रति व्यक्ति को आर्थिक दंड से दंडित करते हुए निर्देशित किया गया कि अगर दुवारा पकड़े जाने पर आप लोगों के
 |
| उल्लंघन करने वालों को चालान थमाते पुलिस अधिकारी। |
विरुद्ध ज्यादा अर्थ दंड आरोपित करते हुए कड़ी कार्यबाही की जाएगी क्योंकि इस बीमारी से लड़ाई लड़ने में सहयोग की जगह पर आप लोग इसे मजाक बना रहे हैं और अपने साथ साथ अपने परिवारीजनों को भी संकट में डाल रहे है जबकि आप लोगों को मास्क एवं हेलमेट लगाकर ही आवश्यकता होने पर बाहन यात्रा करनी चाहिए इस दौरान एस मुन्ना लाल सिपाही राम कुमार अनूप कमलेश बिबेक अजीत यादव और बादल कुमार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment