विरोध के दौरान कई कांग्रेसी बिना मास्क व सोशल डिस्टनसिंग का पालन नही करते दिखे।
उन्नाव, अजय प्रताप - प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कॅरोना जैसी बीमारी व लॉक डाउन के चलते लोगो को अपना परिवार चलाने के दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है ऐसे में पिछले तीन सप्ताह से पेट्रोल व डीजल के दामो में भारी इजाफा कर महगाई को बेलगाम कर दिया जिससे आम आदमी त्रस्त होता जा रहा है। डीजल पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि सरकार द्वारा की गई है ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। डीजल पेट्रोल के भी पार हुआ डीजल पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से आज किसान, छोटे मझोले व्यापारी सहित आम आदमी बुरी तरह से पीड़ित और निराश है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।जनता से जुड़े इन्हीं सवालों को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश जिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदेश की जनता की आवाज को उठाकर सूबे की गूंगी बहरी सरकार को जगाने का काम किया गया। जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि आज केंद्र सहित केंद्र सहित पूरे सूबे भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है, कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है, महंगाई आसमान छू रही है देश में आर्थिक मंदी का माहौल चरम पर है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई के लिए आम आदमी की आवाज बनकर सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। आज प्रदर्शन करने वालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रीमती आरती बाजपेई, आशीष त्रिपाठी एडवोकेट, जावेद कमाल ,विनय श्रीवास्तव दीपू, मीसम जैदी, पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, अनिल मिश्रा प्रधान ,यतींद्र सिंह मुन्ना ,युवा नेता सुरेंद्र कुशवाहा, सुभाष यादव एडवोकेट, प्रदीप शर्मा, कमर मियागंज, अवधेश कुमार शर्मा, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, सईद अख्तर जैदी, आसिफ अंसारी, अरुण सिंह एडवोकेट ,गुलजार अख्तर, आफाक अहमद, सलमान अहमद, दीपेंद्र सिंह, डॉ रमेश प्रताप सिंह, अजमेरी भाई, सतीश राठौर, कार्यालय सहायक हरि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment