इंटर में जिले में छटवां स्थान पाया पूजा ने
फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में इस बार छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । ज्यादातर स्कूलों में छात्राएं अब्बल रहीं हैं । को घोषित किया गया । शिकोहाबाद नगर के माधौगंज स्थित ज्ञान ज्योति इंटर कॉलेज में भी हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षाफल में छात्राओं ने बाजी मारी है ।
 |
| इंटर की मेधावी पूजा |
ऐसा नहीं कि छात्र पीछे रहे है, छात्रों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है । इस स्कूल की छात्रा पूजा ने जिले में 84.4 फीसदी अंक पाकर छटवां स्थान प्राप्त किया है । हाई स्कूल की छात्रा कुमारी तनू यादव ने 84.33 फीसदी, सुमित शंखवार ने 82.16, दीक्षा यादव ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । वहीं इंटर की छात्रा पूजा यादव पुत्री ब्रजमोहन ने 84.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद में छटवां स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया । इसके
 |
| हाईस्कूल की मेधावी तनू । |
अलावा शालिनी राठौर ने 79.8 फीसदी, पूजा जोशी ने 78 , बर्षा ने 77.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं । सभी छात्र - छात्राओं की अच्छी सफलता पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । कालेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विशेषकर पूजा के जनपद की लिस्ट में 6 वां स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी ।
No comments:
Post a Comment