एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल - - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2020

एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल -

102 की सारी गाड़ियों के पहिए  हुए चक्का जाम 
प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर हड़ताल जारी 

फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल ।  प्रदेश कमेटी के आव्हान पर आज  सोमवार सुबह  से ही 102 एम्बुलेंस की सारी गाड़िया के हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दे दिया गया है। जिसके अनुपालन में लगभग सभी डायल - 102  जीवन दायनी एम्बुलेंस गाड़िया पूर्ण रूप से  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयी है। जिले के प्रोजेक्ट मैनेजर व जिला कॉर्डिनेटर के अनुसार उनकी दो माह से सैलरी न आने व भारी कटौती को लेकर अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर गए है। यूनियन के अनुसार जहा प्रदेश कमेटी ने सेवा प्रदाता कंपनी को 48 घंटे का टाइम दिया था वही 96 घंटा बीत जाने के बाद कंपनी उनकी जायज मांगो को मानने को तैयार नही हो रही है। 
         
प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय के आदेश आते ही फ़िरोज़ाबाद जनपद की 102 की सभी गाड़ियों के पहिए रुक गए । अब केवल 108 व एएलएस की गाड़ियां ही केस करेगी । एंबुलेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार संजू के बताया कि  6 माह से लोगो की सैलरी कट के आ रही है । कोराना काल में योद्धा कहे जाने वाले आज  बड़े संकट में है।  संजू ने कहा कि  हमारे जिले के एमटी पायलट की अब तक कि रुकी सैलरी व कटौती की गई सैलरी उनके खाते में भिजवाए जाए , लेवर कोर्ट में 25-09-2019 समझौते को मानकर बेतन दिया जाय, 8 घंटे ड्यूटी के बाद 4 घंटे का ओबर टाइम दिया जाय तथा वेतन का समय निश्चित किया जाय। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा, जिला महामंत्री रघुराज सिंह यादव, रावेन्द्र कुमार, रजनीश यादव, नेत्रपाल, रोहित, मानवेन्द्र, चंदन गिरी, राजीव कुमार, मनोज कुमार, पवन कुमार, काजिम, महेश,सुधीर, अनुराग, सुनील, अजय यादव आदि एंबुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे । 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages