व्यापारी नेताओं ने सीओ सिटी को सौपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2020

व्यापारी नेताओं ने सीओ सिटी को सौपा ज्ञापन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारी नेताओं ने एसपी संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी रजनीश कुमार को सौपा है। इस पर सीओ ने तत्काल समाधान का आश्वासन दिया है। 
सोमवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शानू गुप्ता की अगुवाई में पदाधिकारियों ने सौपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के कोविड-19 के दृष्टिगत जारी रोस्टर का पालन कराने को लेकर कोतवाली पुलिस भेदभाव की स्थिति तथा व्यापारियों का शोषण उत्पीड़न कर रही है। कोतवाली
ज्ञापन सौपते व्यापारी नेता।
प्रभारी अपराधियों की तरह व्यापारियों के साथ जो बर्ताव किया है वह निन्दनीय है। इसमें जिला प्रशासन को सामूहिक तौर पर स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मांग किया कि व्यापारियों के साथ उत्पीडऩात्मक कार्यवाही तत्काल रोका जाए। अन्यथा की स्थिति में व्यापारी सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री विनोद केसरवानी, जिलाध्यक्ष पप्पू जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश केसरवानी, मण्डल महामंत्री युवा शेशू जायसवाल, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामप्रकाश, नगर अध्यक्ष संजय सोनी युवा उपाध्यक्ष दसरथ केसरवानी आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages