गुलाब फूल भेंट कर जागरुक कर रहे टीएसआई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2020

गुलाब फूल भेंट कर जागरुक कर रहे टीएसआई

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने निर्देश जारी किए हैं कि कोविड 19 के मद्देनजर लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरुक किया जाए। इसी क्रम में टीएसआई योगेश यादव ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर मास्क, हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि इन दिनो
जागरुक करते टीएसआई।
कोरोना संकट चल रहा है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क हरहाल में लगाएं। इसके अलावा यात्रा के दौरान हादसों से बचने को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। इस मौके पर उन्होंने कई वाहन चालको को फूल देकर जागरुक किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages