शिकोहावाद, विकास पालीवाल । प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद में नामित किए गए पांच सभासदों को बीडीएम डिग्री कालेज के सभागार में उप जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह की देखरेख पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । इस दौरान भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। पालिका की चैयरमैन मुमताज बेगम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया । विदित हो कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की नगर पालिकाओं एवं महापालिकाओं में सभासदों को नामित किया जा चुका था , लेकिन कोरोना वायरस के चलते शपथ ग्रहण नहीं हो पा रही थी। नामित सभासदों में शेेेखर उर्फ गिरीश अग्रवाल, बीजेपी
 |
| नामित सभासद शपथ लेते हुए । |
जिला उपाध्यक्ष विष्णू सक्सैना, राजदुलारे वाल्मीकि, उपदेश शर्मा, श्रीमती पूनम मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की चैयरमैन मुमताज बेगम ने शपथ दिलाई । इस मौके पर विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने कहा कि सभी नामित सभासद अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए लोगों की भलाई के लिए कार्य करें । इस अवसर पर विधायक के अलावा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, समाजसेवी अब्दुल वाहिद, नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार, एफएसआई कुलदीप सिंह, एसआई दिनेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक ह्रदयराम यादव, मुस्कान ज्योति के विपिन राय, नानक चंद कश्यप के अलावा सभासद गण, अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment