डीजल, पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर बिफरे कांग्रेसी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2020

डीजल, पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर बिफरे कांग्रेसी

प्रदर्शन कर राष्ट्रपति संबोधित सौपा ज्ञापन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। अखिल भारतीय कांग्रेस के आवाहन पर सोमवार को कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर डीजल, पेट्रोल के दाम वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राम प्रकाश को सौंपा है। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा 20 दिन से लगातार डीजल, पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। इसके खिलाफ कांग्रेश पार्टी देश में आम जनता की आवाज उठाने के लिए सड़कों में उतर कर प्रदर्शन किया। कहा कि अगर सरकार ने बढे हुए दाम वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी जनता के लिए सड़कों में उतर कर संघर्ष करेगी।
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
कांग्रेस नेत्री रंजना पाण्डेय ने कहां की मोदी सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय इस संकट महाकाल में लूटने का कार्य कर रही हैं। यह सरकार किसान, व्यापारी, मजदूर और आम जनता विरोधी है। आमजन की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। जुमला फेंक कर गुमराह किया जा रहा है। मोदी सरकार के मंत्री एक समय सदन में डीजल, पेट्रोल के दामों को लेकर चूड़ी फेंकने का काम करती थी। आज जब वह खुद सत्ता में है तो उनको महंगाई नहीं दिख रही। मांग किया कि डीजल, पेट्रोल के बढे दाम तत्काल वापस लिया जाए। इस मौके पर अवधेश करवरिया, राकेश वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, विजयमणि त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, सविता पाल, वीरेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, गणेश मौर्य, विक्की मिश्रा, अभिलाषा निषाद, किशन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages