खनिज अधिकारी को तमाम खामियो पर लगाई फटकार
बांदा, के0 एस0 दुबे । शहर से सटी केन नदी में संचालित दुरेड़ी बालू खदान का गुरुवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां पाए जाने पर खनिज अधिकारी को डीएम ने फटकार लगाई। खदान संचालकों को भी डपटा। खनिज अधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने ग्राम दुरेडत्री में आशीष सिंह जादौन के पक्ष में स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति पर जांच की। इसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थगनादेश पारित किया गया है, लेकिन मौके पर डंफर के टायरों के निशान और
पोकलैंड मशीन के चेन के चिन्ह पाए जाने तथा मौके पर एक मशीन पाई गई। साथ ही मौके पर नदी की बालू/मोरम पाई गई, जिस पर खनिज अधिकारी को विस्तृत जांच कर आख्या तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब हो कि नदी के बीच में क्रेशर सरीखा प्लांट भी लगा जिलाधिकारी को मिला। वहां पर नदी से गिट्टियां निकालकर उसे मौके पर ही पीस दिया जाता है और बालू बनाने का काम किया जाता है। इसके पहले भी तमाम अधिकारियों ने निरीक्षण किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी है। अबकी बार जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने दुरेड़ी खदान पर निगाह टेढ़ी की है, देखना है कि कार्रवाई होती है या फिर पहले की तरह ही मामला सिफर रहेगा।
![]() |
| दुरेड़ी खदान का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अमित बंसल |


U78P03
ReplyDelete