खेड़ा मौहल्ला की गलियों को सील कर किया सैनिटाइज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2020

खेड़ा मौहल्ला की गलियों को सील कर किया सैनिटाइज

शिकोहाबाद, विकास पालीवाल  । नगर के मौहल्ला खेड़ा में एक 80 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने मुहल्ले में पहुंचकर सेनेटाइज कर गलियों को सील किया । इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार के निर्देश पर कोरोना संक्रमित होने वाले युवक के घर  के साथ ही अन्य घरों में भी सेनेटाइज किया,  जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस अवसर पर नानक चंद कश्यप ने
मौहल्ले के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोग मास्क का प्रयोग करें और अपने घरों में ही कैद रहे । उन्होंने बताया कि मुहल्ले को सील कर दिया गया है। नगर पालिका प्रतिदिन क्षेत्र में सेनेटाइज करेगी जिससे अन्य लोग सुरक्षित रहे। वहीं एसडीएम नरेन्द्र सिंह ने बताया कि सील एरिये मे केवल होम डिलीवरी ही की जाएगी। बाहर का कोई भी व्यक्ति अंदर प्रवेश नही करेगा और ना कोई  बाहर  निकलेगा। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages