लगातार साबुन से हाथ धुले, मास्क लगायें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
उरई (जालौन), अजय मिश्रा । नोडल अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा सोमवार को जिला चिकित्सालय (पुरुष) उरई का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ओपीडी के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा मास्क लगाकर एवं सैनेटाइजर के इस्तेमाल के उपरान्त ही प्रवेश की अनुमति दी जाये। मरीजों को अधिक से अधिक अस्पताल से दवा मुहैया करायी जाये तथा यह भी सुनिश्चित किया जाये कि बीमार व्यक्तियों को बाहर से दवायंे न खरीदनी पड़े।
 |
| जिला अस्पताल का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह। |
इसके बाद उन्होंने कोविड हेल्प-डेस्क का निरीक्षण करते हुये उन्होंने ऐतिहात बरतने का निर्देश दिया। वार्ड में उपस्थित डाॅ. मनीषा ने बताया कि खांसी, झुकाम, सर्दी बुखार एवं डाइरिया के मरीज अभी आ रहे हैं। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये किया जा रहा हैं। डाॅ. अर्चना द्वारा नोडल अधिकारी को अवगत कराया गया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों में कोविड-19 का डर बुरी तरह से व्याप्त हैं, उन्हंे काउंसलिंग द्वारा यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस बीमारी से डरने की आवश्यकता नही है कुछ विशेष सावधानियों का ध्यान रखकर इस बीमारी से पूरी तरह से विजय पायी जा सकती हैं। उन्हांेने यह भी बताया कि लोगों को लगातार साबुन से हाथ धोना चाहिये, मास्क लगाना चाहिये तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अजय सक्सेना सहित अस्पताल के डाॅक्टर तथा स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment