अधिकांश सरकारी विभागों में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

अधिकांश सरकारी विभागों में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित

फतेहपुर, शमशाद खान । नोवल कोरोना वायरस जैसी महामारी ने दुनिया के सभी देशों के साथ देश में भी तेजी से कहर ढाना शुरू कर दिया है। इस वायरस से बचाव के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा तरह-तरह के उपाय अपनाये जा रहे हैं ताकि आम लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। इसी के मद्देनजर जिले के अधिकांश सरकारी विभागों में भी कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गयी है जहां पर आने-जाने वाले लोगों को बचाव के तरीके बताये जा रहे है। हेल्प डेस्क बैनर पर दो गज की दूरी, मास्क बेहद जरूरी का स्लोगन लिखा हुआ है। इसी के बगल में बचाव के तरीके भी दर्शाये गये हैं। 
ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क।
हेल्प डेस्क की स्थापना कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के पोर्टिको के बाहर बैनर टांग दिया गया है जिसके जरिये आने-जाने वाले लोगों को कोरोना से बचने की सलाह दी जा रही है। शासन के निर्देश पर विकास भवन, ग्राम्य विकास अभिकरण, समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, सिंचाई, लोक निर्माण, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग सहित अधिकांश कार्यालयों के मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गयी है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages