कोंच (जालौन), अजय मिश्रा । जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने शुक्रवार को कोंच क्षेत्र के थाना कैलिया व नदीगांव के थानाध्यक्ष बदल दिये। थाना कैलिया के थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पटेल को अब थाना रेढर की जिम्मेवारी सौंपी गयी है जबकि थानाध्यक्ष नदीगांव विनय दिवाकर को अब थाना कैलिया की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। वहीं सर्विलांस सेल के प्रभारी रहे रामकृष्ण त्रिपाठी को अब थाना नदीगांव की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। वहीं कोंच सर्किल
 |
| थानाध्यक्ष को स्थानांतरण पर विदायी देते। |
के ही थाना एट के थानाध्यक्ष रहे विनोद कुमार पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के प्रभारी रहे कमलेश प्रजापति को एट का नया थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं देर शाम स्थानांतरित थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पटेल एवं विनय दिवाकर का थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया जहां स्टाफ सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment