कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । प्रदेश के जनपद कानपुर के थाना शिवली में बीते रोज गुरुवार की रात में अपराधी विकास दुबे को पकड़ने उसके गांव गयी पुलिस टीम पर किये गये हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों को शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में श्रद्धांजलि दी गयी। सीओ राजीव प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक इमरान खान सहित सभी चैकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों ने शहीद हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मृतक आत्मा की शान्ति व दुःखी परिवार को धैर्य बनाये रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सीओ ने इस दौरान कहा कि अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए साथियों की शहादत पर हम सभी को दुःख पहुंचा है साथ ही शहीद
 |
| शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते पुलिस कर्मी। |
हुए साथियों की कर्तव्यपरायणता पर हम सभी को गर्व है और हम सभी लोग शहीद हुए अपने साथियों के दुःखी परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी अपराधियों को उनके कृत्य की सजा जरूर मिलेगी। इस दौलत क्राइम इंस्पेक्टर उदयभान गौतम, एसएसआई आरपी सिंह, सागर चैकी प्रभारी संजीव कटियार, खेड़ा चैकी प्रभारी रामप्रकाश यादव, मण्डी चैकी प्रभारी अशोक कुमार, सुरई चैकी प्रभारी मदन पाल, उप निरीक्षक लालजी, प्रभुदयाल, कमल नारायण, मुन्नालाल सहित हेड मुहर्रिर ललित चतुर्वेदी, मनोज कटियार, कांस्टेबल श्याम सुंदर, अपिन, प्रवेश कुमार, अंकित पटेल, अमित वर्मा, कमलेश शाक्य, धरम राज, कमलेश कुमार, लवकुश यादव, गजेन्द्र सिंह, महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका, मंजू पाल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment