पुलिस द्वारा आम जनता के साथ मास्क वा हेलमेट आदि के नाम पर दुर्व्यवहार करना निंदनीय है ।
उन्नाव, डॉ अंशुमान - लॉकडाउन के समय पुलिस की सेवा देखकर आम जनमानस व समाजसेवियों ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में पुलिस का सम्मान किया । जनता के प्रति उनका भी आचरण संतोषजनक होना चाहिए । उक्त विचार सदर विधायक पंकज गुप्ता जी ने व्यक्त किए ।उन्होंने कहा पुलिस जनता की रक्षक है उसे सदैव जनता के प्रति मित्र पुलिस के समान व्यवहार करना चाहिए । जनता कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस कर्मियों का सम्मान करती है अतः पुलिस का भी जनता के प्रति सदैव संतोषजनक आचरण होना चाहिए। सदर विधायक पंकज गुप्ता जी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर उक्त आशय का एक पत्र सौंपते हुए लॉकडाउन के दौरान जनता के सम्मान को ध्यान में रखते हुए जांच करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री सरोज सिंह चौहान, अनुराग अवस्थी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment