पूर्व डीआईजी ने वीडियो जारी कर बदहाली पर उठाए सवाल
खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । नगर क्षेत्र में बारिश होते ही जलभराव की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है लगातार दो दिनों से हुई तेज बारिश के बाद कई मोहल्लों व गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कुछ घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। खागा निवासी पूर्व डीआईजी एवं पूर्व प्रत्याशी सपा नेता रामतीर्थ परमहंस ने जलभराव का वीडियो जारी कर नगर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं वीडियो में वह घर के अंदर कमरे और किचन तक भरे पानी को
![]() |
| घर के किचेन में हुए जलभराव को दिखाते पूर्व डीआईजी। |
दिखाते हुए जलनिकासी की बदहाल स्थिति उजागर करते नजर आ रहे हैं उन्होंने कहा कि बारिश के बाद गलियों में लंबे समय तक पानी भरा रहता है स्थिति यह है कि जरूरी काम से बाहर निकलने के लिए लोगों को पैंट-पायजामा उतारकर हाफ पैंट में पानी से होकर निकलना पड़ता है इसके बाद वाहन में बैठकर कपड़े बदलने की नौबत आती है। पूर्व डीआइजी ने कहा कि खागा नगर में जलनिकासी की व्यवस्था बेहद दयनीय है हर बारिश में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर नगर की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। बारिश के साथ ही सामने आई यह तस्वीर नगर की जलनिकासी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों और जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।


No comments:
Post a Comment