रेप केस में सुलह न करने पर पीड़िता को मिली जान से मारने की धमकी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 31, 2026

रेप केस में सुलह न करने पर पीड़िता को मिली जान से मारने की धमकी

एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने लगाई न्याय की गुहार

बांदा, के एस दुबे । दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पीड़िता को अब जान से मारने और एक हफ्ते के भीतर लाश गायब कर देने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बाँदा को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।  पीड़िता ने कोतवाली नगर बाँदा में दिनांक 13 अगस्त 2026 को आरोपी ललित उर्फ यशवंत सिंह राणा पुत्र हरिप्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं (अ०सं०-0404/2026 धारा-64(1), 123, 352, 351(3) बी.एन.एस.) में मुकदमा


दर्ज कराया था।  पीड़िता के अनुसार, 30 अगस्त 2026 की शाम करीब 7.30 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने मुकदमे में पैसों का लालच देकर सुलह करने का दबाव बनाया। पीड़िता द्वारा सुलह से साफ इंकार करने पर आरोपी की तरफ से फोन करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि यदि बात नहीं मानोगी तो एक हफ्ते के अंदर जान से मार दी जाओगी और लाश तक नहीं मिलेगी। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद स्थानीय पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी ललित उर्फ यशवंत सिंह राणा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। पीड़िता ने एसपी को दिए पत्र में आशंका जताई है कि आरोपी उसकी हत्या करवा सकता है। उसने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए तथा धमकी देने वाले अज्ञात नंबर की जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages