अशोक स्तंभ तले जुटे युवा और दी श्रद्धांजलि
बांदा, के0 एस0 दुबे । कानपुर के बिकरू में मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडिल मार्च निकाला। तमाम लोग अशोक स्तंभ तले इकट्ठ हुए और शहीदों की याद में मोमबत्तियां जलाईं।
 |
| अशोक स्तंभ तले कैंडिल जलाकर शहीदों को नमन करते युवा |
शनिवार शाम को विश्व हिंदू महासंघ और लाइट एंड डीजे एसोसिएशन ने कानपुर के चैबेपुर में घटी घटना के प्रति शहर में कैंडिल मार्च निकाला और अशोक स्तंभ तले पहुंचे। वहां पर मोमबत्तियां जलाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन धारण करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर अंकित तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, नफीस अहमद, अवधेश प्रजापति, राजा दुबे, संदीप निषाद, राहुल राजपूत, अमन मिश्र, महेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment