कस्बाई उपभोक्ताओं ने बंद कराया काम
करतल, के0 एस0 दुबे । बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने आखिरकार ठेकेदार से ही भिड़ गए। लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कोई नहीं कर रहा है। नाराज कस्बाई उपभोक्ताओं ने फिलहाल काम बंद करा दिया है। पूर्व में ठेकेदार ने लाइन तो बिछाई लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। कनेक्शन कर दिए गए और बिना बिजली उपभोग के हजारों रुपए का बिल आ गया। इससे ग्रामीण बहुत परेशान हैं।
 |
| ठेकेदार से बातचीत करते ग्रामीण |
बिना बिजली उपभोग के बिल आने से खफा ग्रामीण उपभोक्ताओं ने 10 माह बाद दूसरे ठेकेदार द्वारा केबिन बिछाए जाने का काम शुरू किया गया तो उपभोक्ता उग्र हो उठे। ठेकेदार से भिड़ गए और कहा कि पहले पूर्व में बिछाई गई लाइन और कनेक्शन जो दिए गए हैं, उन पर आपूर्ति शुरू कराई जाए। ठेकेदार ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से उसे ट्रांसफाम्रर नहीं मिल रहा है। ऐसे में वह कैसे आपूर्ति शुरू करा सकता है। गौरतलब हो कि पूर्व में एक कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मर कहां लगाए गए, आखिर क्यों इन गरीब लोगों से इतना बड़ा मजाक किया गया। मालुम हो कि बस्ती और मेन रोड के उपभोक्ता कई वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी और ठेकेदारों की जुगलबंदी के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
No comments:
Post a Comment