उन्नाव, डॉ अंशुमान - जिला प्रशासन द्वारा शहर के प्रत्येक चौराहों पर कस्बों में व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस की तैनाती रही बंदी के दौरान चारों तरफ पूर्ण रूप से सन्नाटा रहा चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती के चलते जगह जगह बेवजह घूम रहे और बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों से प्रति व्यक्ति ₹500 का जुर्माना वसूला गया कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन द्वारा घोषित साप्ताहिक बंदी के दौरान निजी वाहनों से इधर-उधर बिना वजह घूमने वाले लोगों के वाहनों का चालान भी किया गया और जुर्माना भी वसूला गया आवश्यक कार्य से जा रहे लोगों को रूट डायवर्जन कर गंतव्य तक भेजा गया शहर के बड़ा चौराहा छोटा चौराहा गांधी तिराहा आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर आने-जाने वालों पर रोक लगाई गई पुलिस जगह जगह पर लोगों को अनावश्यक इधर उधर घूमने से रोकती रही डीएम रविंद्र कुमार ने गांधी नगर तिराहा शुक्लागंज गदन खेड़ा बाईपास बड़ा चौराहा छोटा चौराहा आदि स्थानों का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि कोई व्यक्ति बिना मास्क लगाए अनावश्यक रूप से इधर-उधर न घूमे।
Sunday, July 26, 2020
साप्ताहिक बंदी के दौरान बिना मास्क लगाकर घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना
Tags
# unnao
Share This
About Amja Bharat
unnao
Tags:
unnao
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment