मानवता परिवार के स्थापना दिवस पर सेवाभाव का लिया संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 6, 2026

मानवता परिवार के स्थापना दिवस पर सेवाभाव का लिया संकल्प

सम्मान समारोह व श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर, मो शमशाद । समाज में सेवा, सहयोग व मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सक्रिय मानवता परिवार का स्थापना दिवस सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा रविवार को प्रेक्षागृह सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्था से जुड़े दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेवा कार्यों को और विस्तार देने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि के रूप में एकीकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव डॉ. हीरालाल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपायुक्त उद्योग शिवानी सिंह, डिप्टी एसपी दुर्गेश दीप, आईएफएस राजस्थान संग्राम सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार एवं समाजसेवी अशोक तपस्वी शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए मानवता परिवार की स्थापना, उद्देश्य और अब तक     

सदस्यों को सम्मानित करते अतिथि। 

किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा मृतक परिवारों और दुर्घटना पीड़ितों को आर्थिक एवं अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाता रहा है। प्रदेश संरक्षक शिवानी सिंह ने संस्था की सेवा यात्रा एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मानवता परिवार से अब तक 5,550 सदस्य जुड़ चुके हैं और संस्था 16 प्रदेशों के 124 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। अब तक पांच मृतक परिवारों को 17 लाख 56 हजार 910 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इसके अलावा दुर्घटना पीड़ितों के उपचार में भी संस्था द्वारा सहयोग किया गया है। मुख्य अतिथि ने मानवता परिवार के सेवा कार्यों की सराहना की। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए संस्था के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अतिथियों ने स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कवि एवं शिक्षक शिवशरण बंधु हाथगामी तथा शिक्षिका प्रियंका वर्मा ने काव्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। संचालन प्रकाश वीर आर्य ने किया। इस मौके पर विनोद कुमार चक्रवर्ती, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार, अरुण सिंह, फहीम अहमद, अवनीश कुशवाहा, चंदन सिंह, प्रकाश पुंज वर्मा, दिनकर मौर्य, भानू, ऐश्वर्या प्रताप आनंद, अनुराग कुमार, ज्ञान सिंह, शशि कुमार, पंकज कुमार सिंह, अजय भदौरिया, अभिषेक कुमार, राजेंद्र कुमार मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages