भूरागढ़ स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में मेन राईजिंग लाईन हुई क्षतिग्रस्त
बांदा, के एस दुबे । रविवार को भूरागढ़ स्थित जलसंस्थान के महाप्रबंधक कार्यालय में मेन राईजिंग पाइप लाईन क्षतिग्रस्त होने के की वजह से सोमवार को शहर के कटरा व सिविल लाईन जोन की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से आधे शहर को पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा।
जलसंस्थान के कटरा जोन के जेई पवन कुमार व सिविल लाईन जोन के जेई राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को जलसंस्थान के भूरागढ़ स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में 20 इंची मेन सीमेंटेट लाईन अचानक क्रेक हो गई है। जिससे पूरे परिसर में पानी भर गया है। आनन-फानन में वहां की मोटरों को बंद कराकर जेसीबी से कार्य शुरू कराया गया। जो कि देर शाम तक चलता रहा। उन्होंने बताया कि पाईप लाईन क्षत्रिग्रस्त होन के की वजह से सोमवार को कटरा जोन के मुहल्लों कटरा, क्योटरा, कंचन पुरवा, नोनिया मोहाल, दीवानगंज, कलेक्टरगंज, छावनी, मुक्तिधाम सहित सिविल लाईन जोन के मुहल्लों स्वराज कालोनी, पुलिस लाईन, जरैली कोठी, आवास विकास, इंदिरा नगर, बिजली खेड़ा, डीएम कोलोनी आदि मुहल्लों पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।


No comments:
Post a Comment