नाला बंद होने से दृष्टिबाधित विद्यालय परिसर में घुटनों तक भरा पानी, बच्चों की बढ़ी परेशानी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 3, 2026

नाला बंद होने से दृष्टिबाधित विद्यालय परिसर में घुटनों तक भरा पानी, बच्चों की बढ़ी परेशानी

बांदा, के एस दुबे । स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज, महोखर में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। विद्यालय के बाहर नाला बंद होने के कारण पूरे विद्यालय परिसर में घुटनों तक पानी भर गया है। जलभराव की स्थिति से विद्यालय भवन के साथ-साथ छात्रावास, वार्डन आवास और प्रधानाचार्य आवास भी प्रभावित हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी यहां अध्ययनरत दृष्टिबाधित बच्चों को उठानी पड़ रही है। पानी भरे परिसर में आवागमन करना


उनके लिए बेहद कठिन और जोखिम भरा हो गया है। विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी रोजमर्रा के कार्यों के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक जलभराव रहने से स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होने की भी आशंका बनी हुई है। विद्यालय परिसर में भरे पानी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बंद नाले की तत्काल सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि दृष्टिबाधित बच्चों और विद्यालय परिवार को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages