अनिवार्य रूप से सीसीटीवी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से वरिष्ठ विधायक श्री सिसोदिया की मांग
मंदसौर, अंकित जैन । विगत दिवस मंदसौर में एक जिम ट्रेनर के एक महिला से अवैध संबंध के चलते महिला के पति ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला जिम सेंटर पर जाती थी, जहां जिम ट्रेनर के उक्त महिला से अवैध संबंध हो गए थे। यह घटना चौतरफा चर्चित हो रही है। हिंदू संगठनों ने भी इस घटना को लेकर मंदसौर जिला पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंदसौर की इस घटना ने पूरे प्रदेश के जिम सेंटरों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है? मंदसौर के वरिष्ठ विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि प्रदेश में ऐसे जिम सेंटर जहां महिलाएं भी जिम पर जाती है तथा उन सेंटरों पर सिर्फ पुरुष वर्ग ही ट्रेनर के रूप में होते हैं, ऐसे जिम सेंटरों पर महिला ट्रेनर भी होना चाहिए। साथ ही श्री सिसौदिया ने यह भी सुझाव दिया है कि जिम के परिसर कोई बहुत बड़े नहीं होते हैं, उन भवनों-बिल्डिंगों में जहां जिम संचालित होते हैं ₹, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना चाहिए तथा प्रत्येक हफ्ते की जिम की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग स्थानीय कोतवाली पर दी जाना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो किवहां कोई अन्य गतिविधियां संचालित नहीं हो रही हैं। विधायक श्री सिसौदिया ने संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री चौहान से प्रदेश के तमाम ऐसे जिम सेंटर जिन के संचालक उन जिम सेंटरों का संचालन कर रहे हैं, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा उनका चारित्रिक प्रमाण भी पुलिस विभाग को प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था भी सुनिश्चित करना चाहिए। आपने कहा कि ऐसे लोग भी जिम सेंटरों में जुड़ गए हैं, जो आपराधिक प्रवृत्ति के होते हैं और वह जिम सेंटरों पर तमाम प्रकार की अवैध गतिविधियों को भी संचालित करते हैं।


No comments:
Post a Comment