शहर के कटरा, बन्योटा और हाथीखाना में परिवारों मेें मातम
बांदा, के एस दुबे । जनपद महोबा के श्रीनगर क्षेत्र में बरा बस स्टैंड के पास शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में शहर के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग महानगरों में अस्पतालों में भर्ती हैं और जीवन और मौत के बीच झूल रहे हैं। मृतकों के शव रविवार को घर लाए गए तो तीनो ही परिवारों में कोहराम मच गया। इस घटना में किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी ने अपना सुहाग।
 |
| जारुल हक |
मिली जानकारी के अनुसार शहर के कटरा मुहल्ला निवासी विपिन दुबे (30) पुत्र सुरेशचंद्र, अमित (26) निवासी बन्योटा और जारुल हक (35) पुत्र नूरुल हसन बुलेट मोटरसाइकिल मिस्त्री के अलावा तीन अन्य रामाशीष वाजपेयी (40) पुत्र शेवेंद्र बलखंडीनाका, सचिन (30) पुत्र गोपालचंद्र अवस्थी और उसका रिश्तेदार राहुल (35) पुत्र महेंद्र रिछारिया निवासीगण बेलाताल (महोबा) सभी लोग शनिवार की दोपहर को कार में सवार होकर छतरपुर स्थित जटाशंकर देव स्थान भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। तेज रफ्तार कार अभी श्रीनगर के बरा बस स्टैंड
 |
| विपिन दुबे |
के नजदीक ही पहुंची थी कि अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से जा टकराई। हादसे में विपिन दुबे, अमित और बुलेट मोटरसाइकिल मैकेनिक जारुल हक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामाशीष वाजपेयी, सचिन और राहुल को महानगरों के अस्पताल रेफर किया गया है। वहां वह तीनो जीवन और मौत के बीच झूल रहे हैं। परिवारीजनों को पता चला तो मानो कोहराम मच गया। रविवार की दोपहर को जब तीनो शव बांदा लाए गए तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। चंद घंटे पहले जो जीवित थे, वह मृत वापस लौटे तो परिजनों का कलेजा मुंह को आ गया। सावन के महीने में परिजनों की आंखों से आंसू बरस पड़े। किसी ने अपना बेटा खो दिया तो किसी ने अपना सुहाग। इधर, घायलों रामाशीष वाजपेयी, सचिन और राहुल को महानगरों के लिए रेफर कर दिया गया है, वहां उनका उपचार किया जा रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। मालुम हो
 |
| अमित |
कि कटरा मुहल्ला निवासी मृतक विपिन अपने पीछे अपनी गर्भवती पत्नी छोड़ गया है। सूत्रों की मानें तो विपिन की पत्नी तीन माह की गर्भवती है। इसी तरह बन्योटा मुहल्ला निवासी अमित की तकरीबन आठ माह पूर्व शादी हुई है। उसकी पत्नी भी गर्भवती है। इसी तरह हाथीखाना मुहल्ला निवासी जारुल हक जो बुलेट मोटरसाइकिल का मिस्त्री था, उसका पत्नी से अलगाव हो चुका है। तीनो ही परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों की मानें तो रामाशीष वाजपेयी ने पांच दिन पूर्व ही में सेकेंडहैंड कार खरीदी थी। कार खरीदने के बाद वह धार्मिक स्थल की यात्रा करना चाहता था। इसलिए अपने साथियों के साथ योजना बनाकर छह लोग कार में सवार होकर छतरपुर जिले में स्थित जटाशंकर भगवान शिव के दर्शन करने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह सड़क हादसा हो गया। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment