महिला व बाल संरक्षण ग्रहों को करे सेनेटाइस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

महिला व बाल संरक्षण ग्रहों को करे सेनेटाइस

हमीरपुर, महेश अवस्थी  । राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल ने हमीरपुर जिला प्रशासन को , जनपद में संचालित महिला गृहों / बंदी गृहों की कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के संबंध में पत्र जारी कर जनपद में संचालित सभी प्रकार के महिला गृहों/ बंदी गृह में निवासरत महिलाओं की संक्रमण से सुरक्षा हेतु सभी सम्भव प्रयास करने को कहा है।  उन्होंने  स्वास्थ्य विभाग को शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं । 
 
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि जनपद में महिलाओं के लिए संचालित सभी प्रकार के आश्रय स्थलो / संस्थाओं / कस्तूरबा विद्यालयों महिला बंदी गृहो में निवासरत महिलाओं / छात्राओं को कोविड-19 से बचाव हेतु हाथ धोने के लिए पर्याप्त मात्रा में साबुन व सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जाएं तथा मास्क वितरित किया जाए तथा इन सभी परिसरो को समय-समय पर सेनेटाइज भी कराया जाए।  स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देने को कहा है । हालांकि जिला प्रशासन हमीरपुर द्वारा पूर्व से ही जनपद में संचालित सभी प्रकार के महिला आश्रय स्थलों / बंदी गृहों व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में  महिलाओं/ छात्राओं को कोविड-19 से बचाने हेतु यह सारे प्रयास /कार्य किए जा रहे हैं । साबुन सैनिटाइजर तथा मास्क समय समय पर दिया जा रहा है ।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages