बीडीओ ने पौधारोपण कर स्वच्छ वातावरण का दिया संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

बीडीओ ने पौधारोपण कर स्वच्छ वातावरण का दिया संदेश

टी गार्ड लगाकर वृक्षों को सुरक्षित रखने के दिये निर्देश
कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । बुधवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम छौंक व बरखेरा गांव में स्थित परिषदीय विद्यालयांे, आंगनबाड़ी भवनों, मरघट, तालाबांे, पंचायत भवन सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया उन्होंने लगाए गए वृक्षों व टी गार्डों की स्थिति देखी उन्होंने प्रधानों व रोजगार सेवकों को निर्देश दिए कि लगाए गए वृक्षो की देखरेख करें और जिन वृक्षो में टी गार्ड अभी तक नहीं लगाए गए हैं उनमें जल्द टी गार्ड लगाए।
वृक्षारोपण करते बीडीओ अतिरंजन सिंह, ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा।
निरीक्षण के उपरांत बीडीओ अतिरंजन सिंह ने ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा के साथ खंड विकास कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा ने सभी कर्मचारियों से देखभाल करने को कहा जब कि बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि स्वच्छ प्रदूषण के लिए स्वच्छ वातावरण का होना अनिवार्य है और वातावरण पेड़ों से निकलने वाली गैस से आम जनमानस को मिलेगा। इसलिए प्रत्येक इंसान को कम से कम एक पौधे को रोप कर उसे वृक्ष के रूप में परिवर्तित करे इसके लिए सभी अपनी जिम्मेदारी निभायें। इस दौरान अवर अभियंता अमित मिश्रा, जितेंद कुशवाहा, मनोज गुप्ता, रामसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान सचिव व ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages