तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 5, 2020

तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

नरैनी, के0 एस0 दुबे । सरकार द्वारा तेल के दामों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी और प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की मांग के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष राज बहोर शिवहरे की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ता कस्बा के चैराहे से विकास खंड कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह को सौंपा।
खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता
ज्ञापन में सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में की गई बेतहाशा मूल्यवृद्धि को 5 मार्च के बाद की गई बढ़ोतरी वापस करने, प्रवासी मजदूरों को गांव में रोजगार मुहैया कराने, सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक चेयरमैन शाहनवाज आलम को बगैर कारण सरकार की शह पर गिरफ्तार किया गया है। इसकी पार्टी कार्यकर्ताओं ने निंदा की। इस मौके पर पार्टी के राजा बाबू मोहम्मद निसार सिद्दीकी रईस खान जयपाल सिंह रामचंद्र कुशवाहा देवेंद्र प्रताप रामकिशोर सोनकर आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages