सूबे के मंत्री से बातचीत कर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा
अतर्रा, के0 एस0 दुबे । समाज सेवी संस्था दक्ष परिवर्तन सेवा संस्थान राष्ट्र हितार्थ जल एवं पर्यावरण के संरक्षण का कार्य करने के लिए जिले के कृषि क्षेत्र अतर्रा के निरीक्षण में आए हुए मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात की। इसमें बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा एवं चित्रकूट जनपद में जल संरक्षण एवं पर्यावरण का कार्य बृहद रूप से संस्था द्वारा किया जा सके, भविष्य में आने वाली जल की विकराल कमी में प्रदूषण की भूमिका से खेत को निजात दिलाई जा सके। संस्था के संस्थापक प्रबंधक विख्यात राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे राष्ट्रीय जल अकादमी पुणे व प्यूपिल साइंस इंस्टीट्यूट देहरादून के वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण प्राप्त है। संस्था द्वारा किए जाने वाले जल एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य
से क्षेत्र के किसानों को जल की उपलब्धता के बारे में समझाना एवं ग्रामीण जनों की सहायता के कार्य संपादित किए जाएंगे। संस्था समाज सेवा के अन्य क्षेत्रों में भी अग्रणी रहकर कार्य करने के लिए सदैव तत्पर है। युवा समाजसेवी व संस्था के संस्थापक प्रवीण कुमार लगातार तीन वर्षों से जल एवं पर्यावरण के कार्यों के देश के कई भागों में भ्रमण कर सीख रहे हैं। वर्तमान में संस्था द्वारा शासन एवं प्रशासन द्वारा सहायता प्राप्त होने पर कार्य को सुचारू रूप से किया जाएगा जिसके दूरगामी परिणामों से खेत में खुशहाली आएगी। किसानों के पानी की समस्या दूर होगी और किसान राष्ट्र हित में अपनी फसल का उत्पादन बढ़ाकर देश सेवा करने में सक्षम होगा। इस मौके पर विनीत गौतम, रवि प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह आदि समाज सेवी उपस्थित रहे।
![]() |
| सूबे के मंत्री सूर्यप्रताप शाही के साथ संस्था पदाधिकारीगण |


No comments:
Post a Comment