पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर उबली कांग्रेस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 5, 2020

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर उबली कांग्रेस

कमासिन, के0 एस0 दुबे । ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने देश के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। शनिवार को सौंपे ज्ञापन में भाजपा सरकार पर पेट्रोल, डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाने का विरोध जताया।
खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी
खंड विकास अधिकारी कमासिन को सौपे गए ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवचरण प्रजापति ने बताया कि मार्च 2020 को पेट्रोल डीजल के मूल्य में 3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। 5 मई को डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में लगने वाले उत्पाद शुल्क पर 10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। २४ जून 2020 को कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय भाव 43.41 अमेरिकी डालर प्रति बैरल था। जो डालर रुपए के अनुसार 3288.71 रुपए प्रति बैरल बनता है। ज्ञात रहे 1 बैरल में 159 लीटर होते हैं। इस प्रकार कच्चे तेल का प्रति लीटर भाव 20.68 रुपए बनता है इसके विपरीत पेट्रोल डीजल के मूल्य आसमान छू कर 80 प्रति लीटर से ज्यादा पहुंच गया है। इस प्रकार भोली-भाली जनता के ऊपर भाजपा सरकार ने डाका डाला है। इस बढ़ोतरी को तत्काल वापस किया जाए। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शिवचरण प्रजापति, ब्लाक प्रभारी राम सेवक शुक्ल, ब्लाक उपाध्यक्ष उदित नारायण, नीरज पाटकर, जगनायक नेता, बबलू तिवारी, ओम प्रकाश उर्फ रज्जू वर्मा, विष्णु मौर्या आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages