मन्दिरो में घर घर मनी दिवाली
हमीरपुर, महेश अवस्थी । राम मंदिर की नींव रखे जाने को लेकर जिले में जबरजस्त उत्साह है ।नगर के दोनों ओर यमुना और बेतवा के पाथ वे 1100-1100 दीप जलाए गए ।जिससे पूरा शहर आलोकित हो गया।उत्साह में कई स्थानों पर आतिस बाजी भी छुटायी गयी ।घर-घर और मंदिरों में 250 दीप, प्रति मंदिर जलाए गए ।पातालेश्वर मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष कुल दीप निषाद ने पहुंचकर जनता का उत्साह वर्धन किया।उन्होंने बताया कि नगर के मन्दिरो सहित यमुना,बेतवा के पाथ वे में 5100 से अधिक दीप जलाकर खुशी का इजहार किया गया।देवदास मंदिर,बड़ी देवी मंदिर,चौरा देवी मंदिर,फ़ूलारानी ,गौरादेवी समेत 25 से अधिक मन्दिरो को बिजली की झालरों से सजाया गया था।रंग बिरंगे झंडे, रंगोली,अल्पनाओं से सजावट की गई थी ।घरो मन्दिरो में सुंदर कांड का पाठ,भजन ,धार्मिक गीतों का स्वर लहरियों से गायन किया गया ।पातालेश्वर मंदिर में मनोज द्विवेदी, नीलम वाजपेयी ने मंदिर को जय श्री राम दीपो से लिखकर सुसज्जित किया था । जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में भी दीपावली का नजारा देखने को मिला ।भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशारानी कबीर ने घर मे 1100 दीप जलाए ।आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया।उन्होंने कुरारा के पाथा माई,काली देवी,बड़ी देवी मंदिर में जाकर बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किये।पूरे क्षेत्र में बेइन्तहा खुशी का माहौल रहा।जयश्री राम के नारों से नगर गुंजाय मान हो गया ।


No comments:
Post a Comment