मोहरर्म जुलूस समेत सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियां भी रहेगें प्रतिबंधित
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में भाद्रपद मास की अमावस्या मेला के संबंध में संत-महंतो एवं अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए पूर्व अमावस्या मेलों की तरह भाद्रपद अमावस्या मेला पर भी पूर्णतया तीर्थ यात्रियों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने मठ मंदिरों के साधु संतों से अपील की है कि मंदिरों में पांच लोगों से ज्यादा को पूजा की अनुमति न दी जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। सेनेटाइज करते हुए दर्शन कराएं। तीर्थयात्री मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्री घरों पर ही भगवान श्री कामतानाथ की पूजा अर्चन कर आराधना करें। परिक्रमा में आने की जरूरत नहीं है। दायित्वों का निर्वहन तथा कोविड-19 को देखते हुए अनुपालन सुनिश्चित करें। कहां कि परिक्रमा मार्ग व रामघाट पर सफाई, विद्युत, पेयजल आदि सभी व्यवस्थाएं संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करा ले। सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मेला की व्यवस्था देखें। उन्होंने कहा कि अमावस्या मेला में भीड़ पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। अन्य जनपदों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर प्रचार-प्रसार कराया
 |
| निर्देश देते डीएम। |
जाए। ताकि तीर्थयात्री चित्रकूट में कामतानाथ जी के दर्शन करने न आए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को निर्देश दिए कि आवारा पशुओं के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि शासन से निर्देश है कि समस्त सामाजिक, राजनीतिक आदि गतिविधियों पर पूर्णतया रोक रहेगी। किसी प्रकार की कोई भीड़ न रहे। शोभायात्रा आदि नहीं निकाली जाएगी। मोहर्रम में जुलूस व ताजिया पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अमावस्या मेला के दौरान परिवहन व्यवस्था को भी पूर्णतया बंद रखा जाए। उन्होंने साधु-संतों से अपील की है कि आप लोग अपने स्तर से वीडियो एवं ऑडियो के माध्यम से तीर्थ यात्रियों के प्रति अपील के माध्यम से जागरूकता पैदा करें कि वह लोग अमावस्या मेला में न आकर घरों से ही पूजा अर्चन करें। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय ने कहा कि कानून व्यवस्था को देखते हुए अमावस्या मेला में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। कहीं पर कोई समस्या नहीं होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला व्यवस्था पर जिन लोगों को जो जिम्मेदारी दी गई हैं वह निर्वहन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नरेंद्र मोहन मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह सहित संबंधित अधिकारी व निर्मोही अखाड़ा के मुन्ना शास्त्री, तीर्थ क्षेत्र के अश्वनी कुमार अवस्थी, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment