अयोध्या में शिलान्यास समारोह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 5, 2020

अयोध्या में शिलान्यास समारोह

जिले में कडी चौकसी, जनमानस में उत्साह                       
     
हमीरपुर, महेश अवस्थी । आज अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास समारोह को लेकर  पुलिस प्रशासन ने आज सुबह से ही जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में कडी चौकसी रख कर निगरानी रखी। वहीं राम भक्तों ने उत्साहित होकर शख व घण्टा की ध्वनि से आकाश को गुंजा दिया। भाजपाइयो ने जनता के उत्साह बढाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं दूसरी ओर आज रात्रि को मँदिरो व घरों में दीपों को प्रज्जवलित करके दीपोत्सव मनाया। जनपद
मुख्यालय में आज अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास समारोह को लेकर श्री राम भक्तों ने टीवी खोल कर इस कार्यक्रम की पल-पल की कबरेज देख कर उत्साह दिखाया । वहीं शँख व घंटे बजाकर हर्ष. जताया गया। रात्रि में दीप जलाकर  बिजली की झालरे लगायी, चारो ओर  दीपावली जैसा उत्साह दिखायी पड़ रहा था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages