प्रदीप बनाए गए कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष
बांदा, के एस दुबे । जनपद में सशक्त संगठन खड़ा करना पहली प्राथमिकता होगी। यह बात छात्र संघ पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने कही। उनको अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र स्वरूप श्रीवास्तव व संरक्षक राजीव रंजन (सांसद) की संस्तुति पर महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव ने शहर के स्वराज कालोनी निवासी प्रदीप
![]() |
| प्रदीप श्रीवास्तव |
श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने महासभा का आभार जताते हुए कहा कि वह सामाजिक हित के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे। समाज के किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को चिन्हित कर उनकी हर संभव मदद की जाएगी। जिले में मजबूत संगठन खड़ा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जल्द ही जिला कार्यकारिणी समेत सभी प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। संगठन में सक्रिय लोगों को तरजीह प्रदान की जाएगी। उधर, उनके इस मनोनयन पर सीएम श्रीवास्तव, पवन निगम, तरुण खरे, नरेंद्र सक्सेना, निखिल सक्सेना, बिहारी शरण निगम, आशुतोष श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, मनोज अस्थाना, शत्रुघ्न सिन्हा और गगन भटनागर समेत तमाम समर्थकों ने खुशी जताई।


No comments:
Post a Comment