जुर्माना को लेकर पुलिस पर पिटाई का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2020

जुर्माना को लेकर पुलिस पर पिटाई का आरोप

गुस्साए सब्जी बिक्रेताओं ने जिलाध्यक्ष से लगाई गुहार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मुख्यालय के धुस मैदान में फुटकर सब्जी बिक्रेताओं पर पुलिस के मारपीट व जुर्माना की कार्यवाही से व्यवसायियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि अन्याय नहीं होगा। 

बुधवार को धुसमैदान में बहादुरपुर गांव की गंगावती, डिलौरा की फूलकुमारी, तरौंहा की भगवनिया, नावघाट की लीला, कलावती, सिद्धगोपाल, शिवनारायण आदि दर्जनों महिला-पुरुष सब्जी की दुकान लगाए थे। तभी कोतवाली

जिलाध्यक्ष को पत्र सौपते सब्जी बिक्रेता।
पुलिस पहुंची और सब्जी दुकाने हटाने की बात कही। पांच सौ रुपए का चालान कर दिया। रुपए न देने पर पिटाई कर दी। ऐसे में फुटकर सब्जी व्यवसायियों का गुस्सा फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे के आवास पहुंचकर दुखड़ा रोया। उन्होंने सौपे गए पत्र में कहा कि किसी तरह सब्जी खरीद कर सड़क किनारे रख बेंचते हैं। आरोप लगाया कि आए दिन पुलिस आकर बरबरता करती है। जबरन जुर्माना का रुपए नहीं दिया ताो पिटाई की जाती है। कई लोगों को कोतवाली तक ले गए हैं। इस पर जिलाध्यक्ष समेत सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह तोमर ने आश्वस्त किया कि जुल्म नहीं होने दिया जाएगा। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages