गुलाबी गैंग ने महिलाओं को वितरित किये मास्क - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2020

गुलाबी गैंग ने महिलाओं को वितरित किये मास्क

फतेहपुर, शमशाद खान । गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक द्वारा प्रसारित सावधानी अभी बहुत जरुरी जागरूकता पहल के तहत संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में  महिलाओं को मास्क वितरित किये गए। अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा कि कोरोना महामारी दिन प्रतिदिन अपने पैर पसार रही है। देश में कोरोना मामलों की संख्या 22 लाख के पार जा पहुंची है। ऐसे मे स्वास्थ्य व्यवस्था इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। भारत व अन्य कई देश कोरोना महामारी से बचाव हेतु वैक्सीन का परीक्षण कर रहें जिसकी सफलता दर की अनुकूल खबरें भी प्राप्त हुई हैं परन्तु अभी भी

महिलाओं को मास्क वितरित करतीं गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल।
लोगों को अत्यधिक सतर्क  रहने की आवश्यकता है क्योंकि संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज है और स्वयं से सावधानी बरतते हुए मास्क का प्रयोग व उचित सामाजिक दूरी बनाकर संक्रमण को अधिक फैलने से रोका जा सकता है। इसके लिए आज हमने महिलाओं को मास्क वितरित करते हुए पुनः जागरूक किया। सरकार से मांग है कि स्वास्थ्य व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। इस दौरान सरला सिंह, सुमन, रेखा, काजल, प्रीती, सुधा, संयोगिता, राजरानी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages