फतेहपुर, शमशाद खान । पिछले काफी समय से जिला कांगे्रस कमेटी के खिलाफ विगुल फूकने वाले एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा बगावत को गम्भीरता से लिये जाने के बाद पद छीने जाने के भय से बुधवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजन तिवारी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होने दावा किया उनके साथ पार्टी छोडने वाले दर्जनो लोग शामिल है। पार्टी में शामिल होने पर सपाईयों उनका स्वागत किया औंर सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी। कांग्रेसी नेताओं को सपा में शामिल कराने में सपा की वरिष्ठ नेत्री वंदना राकेश
![]() |
| सपा में शामिल होने वाले राजन तिवारी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य। |
शुक्ला ने अहम भूमिका निभाई। पार्टी के निशान साइकिल पर सवार होने वाले राजन तिवारी ने कहा कि आने वाले दिनों में तमाम कांगे्रसी समाजवादी पार्टी में शामिल होगे। चाटुकारिता करते हुये एवं पार्टी में बडा ओहदा पाने की उम्मीद में तिवारी ने वन्दना राकेश शुक्ला को बडी बहन कह कर सम्बोधित किया। वन्दना शुक्ला ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओ का स्वागत करते हुये कहा कि आगे भी उनका आर्शीवाद नौजवानो को मिलता रहेगा। वही पनी मोहल्ला निवासी शहनवाज ने बसपा से बाय-बाय करते हुये सपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुये जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव के समक्ष साइकिल पर सवार हो गये।


No comments:
Post a Comment